सदर: भेलूपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 16, 2026 भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले उमाशंकर निषाद ने अपने ही मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार सिद्धार्थ उर्फ बाबू साहनी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि सिद्धार्थ उनकी 15 वर्षीय बेटी को लंबे समय से फोन पर अश्लील बातें कर परेशान कर रहा था।