भरथना: बस्ती महेवा अछल्दा मार्ग पर गिरे दो पेड़, यातायात हुआ बाधित
लगातार बारिश और तेज हवा के चलते शनिवार सुबह 11 बजे अछल्दा-महेवा मार्ग पर दो पेड़ गिर गए। एक पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई, जबकि दूसरा पेड़ सड़क पर गिरने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वन दरोगा शुभम सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जल्द पेड़ हटवाकर यातायात सुचारु कराया जाएगा।