मंझनपुर: कौशाम्बी इलाके से यमुना नदी में बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन की तस्वीरें फिर से सामने आईं
जिले के विभिन्न यमुना नदी के घाटों पर खनन माफियाओं के द्वारा गलत तरीके से कराए जा रहे बालू खनन की बात को आम बातों में गिना जाता है।लगातार खबरें सामने आती है कि यमुना की जलधारा में पोकलैंड मशीनों से खनन किया जा रहा।भूमि खंड में नियम से ज्यादा और दूसरी जगह पर खनन किया जा रहा। बुधवार दोपहर कौशांबी थाना इलाके से फिर से खनन की तस्वीर सामने आई।जिम्मेदार खमोश हैं।