पंचकूला: माता मनसा देवी परिसर में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने माता मनसा देवी कॉरिडोर का किया शिलान्यास
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने माता मनसा देवी परिसर में 6.11 करोड रुपए की लागत से बनने वाले माता मनसा देवी कॉरिडोर का शिलान्यास किया इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 6.11 करोड रुपए की लागत से इसका निर्माण होगा