पंचकूला: DC के निर्देशानुसार गठित कमेटी ने लोकसभा चुनाव के मद्वेनजर पंचकूला रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों का किया दौरा
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान के निर्देशानुसार गठित कमेटी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्वेनजर आज पंचकूला रेलवे स्टेशन, चंडीमंदिर, कालका रेलवे स्टेशन व एरोड्रम पिंजौर का दौरा किया। नोडल अधिकारियों की कमेटी ने चुनाव के दौरान आपतिजनक सामग्री व नकदी की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए रेलवे पुलिस व हरियाणा पुलिस को कडी निगरानी करने के निर्देश दिए।