देव: कंचनपुर पुलिस ने शराब माफियाओं पर किया बड़ा प्रहार, 2000 लीटर महुआ घोल किया विनष्ट, भट्ठी भी ध्वस्त
Deo, Aurangabad | Jul 31, 2026 अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देव प्रखंड के कंचनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। थाना सन्हा संख्या-853/26 के तहत की गई छापेमारी में पुलिस ने 2 तसले बरामद, 2000 लीटर महुआ घोल मौके पर ही विनष्ट कर दिया तथा अवैध शराब बनाने की 1 भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क