दमोह: बकौली चौराहे पर ई-ऑटो रिक्शा पलटने से 5 साल की बच्ची की मौत, पुलिस कर रही जांच
Damoh, Damoh | Jan 14, 2025 दमोह शहर के बकौली चौराहा पर आज मंगलवार शाम 4 बजे एक ई ऑटो रिक्शा पलटने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ई ऑटो रिक्शा बकौली चौराहा पर पैदल जा रही मासूम बच्ची के ऊपर पलटने के बाद शोभानगर निवासी अलीशा पिता आरिफ खान उम्र 5 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।