दमोह: हरदुआ हाथीघाट में मकर संक्रांति मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jan 14, 2025 दमोह जिले के हरदुआ हाथी घाट में मकर संक्रांति पर्व के चलते मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां आज मंगलवार दोपहर 3 बजे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं सांसद राहुल सिंह के मुख्य आतिथ्य में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरदुआ हाथी घाट में 37.49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अटल ग्राम सुशासन भवन का भूमिपूजन किया।