रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
सतना के रेल्वे प्लेटफार्म नंबर एक में गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे उसवक्त अफरा तफरी मच गई जब एक महिला ट्रेन में चढ़ते वक्त अचानक गिर गई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है इस दौरान मोजूद लोग महिला को लेकर आनन फानन सतना जिला अस्पताल पहुंचे जहां घायल महिला का इलाज जारी है,घायल महिला मवईया निवासी सुसीला केवट बताई जा रही है,जो सतना से मानिकपुर जा रही थी।