सांड वाले बयान पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने दी सफाई, कहा-'मैंने उपमा दी थी, कोई व्यक्तिगत आक्षेप नहीं था'
विवादित बयान के अगले ही दिन पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा सफाई दी गई है। उन्होंने कहा की मैने किसी की व्यक्तिगत मानहानि नहीं की।यह महज एक उपमा थी, एक कहावत थी। इसमें किसी पर भी व्यक्तिगत आपेक्ष नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मैं सनातन धर्म को मानता हूं। मैंने कई छोटे-बड़े मंदिरों का निर्माण कराया है।