झांसी: झांसी में उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार की ग्राहक ने बीच सड़क पर की पिटाई, पीड़ित SSP कार्यालय पहुंचा
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2026 झांसी के सिदेश्वर नगर में एक दुकानदार को उधारी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि उधार के सामने के रुपये वापस मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।घटना के बाद मंगलवार की दोपहर 3 बजे पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।