बढ़ौना (समस्तीपुर): बढ़ौना गांव में एक बच्चे पर पड़ोस के घर की तिजोरी से करीब 2500 रुपये निकालने का आरोप लगाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने बच्चे के परिजनों को इसकी सूचना दी।
बताया जाता है कि ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्चे के पिता ने उसे डांटा-फटकारा। घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना रहा। हालांकि, मामले में किसी प्रकार की पुलिस शिकायत की जानकारी नहीं मिली है। #badhauna #vidhiyapti #Dalsinghsarai #bihar #samstipurkakhbar