कुम्भराज: भमावद गांव में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने पानी की टंकी के पास से ₹3370 किए ज़ब्त
Kumbhraj, Guna | May 16, 2026 कुंभराज थाना की भमाबद पुलिस चौकी टीम ने भमावद गांव की गढ़ी में पानी की टंकी के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ा है। 16 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 16 मई दोपहर में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 3370 रुपए नगदी, तास की गड्डी जप्त की है। जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।