बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने 24 घंटे में 30 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 30 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने गुरुवार के शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने कहा कि बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया.