बेगूसराय: बेगूसराय SP ने किया मुफसिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा
बेगूसराय एसपी मनीष ने गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे मुफसिल थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की बिंदुबार समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान एसपी ने दैनिक पंजी समेत स्टेशन डायरी का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमलोगों के हित मे लगातार काम करते रहें. जिससे लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन पर बनी रहे.