बेगूसराय: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में SP ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में एसपी मनीष की अध्य्क्षता में बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि जिले में विधानसभा का चुनाव सहजतापूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आगे सभी पुलिस पदाधिकारी को मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा.