बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, साक्षात्कार के बाद 28 अभ्यर्थी चयनित
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 30 रिक्तियों के विरुद्ध 54 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें से 28 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी.