बड़ागांव धसान: तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत; तीसरे भाई ने परिजनों को बताया, चाचा खेत में काट रहे थे फसल
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव घसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार को गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूब गए, हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान 8 साल की अनिकेत अहिरवार और उसके चचेरे भाई 7 साल के हेमंत अहिरवार के रूप में हुई है। घटना कल दोपहर 3 बजे की है। बड़ागांव घसान पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।