शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा यात्रियों, खासकर महिलाओं के बैग व पर्स से जेवरात चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने 4 महिलाओं समेत कुल 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.