मंझनपुर: मवई केवट गांव में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मवई केवट गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े चोरी कर भागने की फिराक में लगे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी को चारों तरफ से घेरकर उसी घर में पकड़ लिया गया, जहां वह चोरी करने पहुंचा था।