अशोक नगर: मालाखेड़ी गांव में बकरियां चरा रहे दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला पति-पत्नी घायल जिला अस्पताल में इलाज जारी
अशोकनगर जिले के मालाखेड़ी गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे पुरानी रंजिश के चलते दंपती पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल खिलन पुत्र लालाराम केवट (46) ने बताया कि वह अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान आरोपी भागीरथ, अनिल एवं दो अन्य वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे खिलन ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।