हाथरस: सदर के राजकीय मेला परिसर में झूले पर कहासुनी के बाद लड़की ने युवक को थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में लगे राजकीय मेला परिसर में झूले पर झूला झूलने आई लड़की के परिजनों और युवक में कहासुनी के चलते धक्का मुक्की हो गई! इसी बीच लड़की ने लड़के के ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी! जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया! मौके पर हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवक को अपनी हिरासत में ले लिया!