हाथरस: गांव तिपरस में गाय चराते समय युवक को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस में गाय चराते समय एक युवक को सांप ने काट लिया, हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। गांव तिपरस में सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराये गए युवक का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।