हाथरस: गांव नगला भोजा मे देवर ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी 2 भाभियों को कैंची से हमलाकर किया घायल पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भोजा में देवर ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी दो भाभियों को कैंची से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर दो घायल भाभियों का सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।