हाथरस: पत्थर वाली रोड पर घर जा रहे व्यक्ति को थप्पड़ों से पीटा गया, जान से मारने की धमकी दी गई
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के पत्थर वाली रोड पर आज दिन मंगलवार को घर जा रहे व्यक्ति दीपक को मामूली बात को लेकर दबंग ने रास्ते में रोक कर उसको गाली गलौज देते हुए थप्पड़ों से मारपीट कर दी और मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया! पीड़ित व्यक्ति ने भयभीत होकर थाने में जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है!