हाथरस: गांव रुहेरी बाईपास ओवरब्रिज पर राइडिंग कर रहे लड़कों द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारी गई, राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी बाईपास ओवरब्रिज पर बाइक राइडिंग करने वाले लड़कों की बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। राहगीरों द्वारा भर्ती कराये गए घायल बाइक सवार युवक का जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार किया है।