आज़मगढ़: पुरासोफी निवासी पिता पुत्री की गाजीपुर में सड़क हादसे में मौत के बाद घर पर पसरा रहा मातम, हुआ अंतिम संस्कार
मुबारकपुर से जनपद गाजीपुर के SNSK मेडिकल कालेज में मंगलवार को BUMS की फाइनल मार्कशीट लेने जाते समय रास्ते में सड़क हादसे में एक साथ पिता अफजल अहमद 60 वर्ष व पुत्री आयसा खातून 23 वर्ष की दर्दनाक मौत होने से मुबारकपुर के मोहल्ला पुरासोफी में कोहराम मच गया। बुधवार को भी मातम पसरा रहा। गाजीपुर में शव के पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।