सिमडेगा: भूषण बाड़ा की कार्यशैली से प्रभावित होकर दर्जनों लोग कांग्रेस में हुए शामिल
शनिवार शाम 4 बजे सिमडेगा में भाजपा छोड़ दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने विधायक भूषण बाड़ा की कार्यशैली और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की। भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज बनकर लगातार विकास कार्य कर रही है।