सदर: राहुल गांधी और अजय राय के कथित अपमान पर कांग्रेस ने किया विरोध, लंका थाने में दी तहरीर
Sadar, Varanasi | May 27, 2026 वाराणसी। कांग्रेस नेताओं के कथित अपमान और फर्जी तरीके से पर्ची कटवाने के आरोप को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंका थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार को तहरीर सौंपते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।