लाडपुरा: कोटा नगर निगम की अग्निशमन विभाग की टीम ने जवाहर नगर, राजीव गांधी नगर में हॉस्टल्स का किया निरीक्षण
Ladpura, Kota | May 30, 2024 कोटा में कोचिंग छात्रों के सुसाइड और हॉस्टल में आग लगने की घटना को देखते हुए नगर निगम की अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को जवाहर नगर और राजीव गांधी नगर में हॉस्टल्स का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण और एंटी हैंगिंग डिवाइस की भी जांच की गई। साथ ही व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए निर्देश दिए गए हैं।