हरदा: मगरधा स्कूल में ₹6 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक डॉ. दोगने ने साइकिलें और किताबें बांटी
Harda, Harda | Apr 2, 2026 हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने आज 2 अप्रैल शाम लगभग 5:30 बजे गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरधा में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। करीब 6 लाख रुपये की लागत से स्कूल में अधोसंरचना और सुविधाओं का विकास किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा।