पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर युवती, बॉयफ्रेंड और पूर्व बॉयफ्रेंड के विवाद में पिस्टल लहराने का मामला निकला मनोरंजन का वीडियो
मरीन ड्राइव पर एक युवती, उसके बॉयफ्रेंड और पूर्व बॉयफ्रेंड के बीच विवाद के दौरान युवती के पूर्व बॉयफ्रेंड के द्वारा पिस्टल निकाल कर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। लेकिन पुलिस जांच में यह वीडियो महज एक मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो पाया गया है। हालांकि इस मामले में वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है।