पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने की खुशी में शामिल होने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर
लालू परिवार में जब भी शादी या बच्चे का जन्मोत्सव होता है तो हर खुशी में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास किन्नर पहुंचते हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कई बार इन्हें खुशी से बख्शीश भी दी है। वहीं शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे भी राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में किन्नर नजर आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं।