पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री अशोक चौधरी ने PM मोदी के संबोधन पर कहा, उनकी बातों में है सत्यता
पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार की संध्या 4 बजे बिहार सरकार में मंत्री और JDU नेता अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना संबोधन पर कहा, "प्रधानमंत्री की सभी बातों में सत्यता है। प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती से देश की जनता को एक संदेश दिया था और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। जंगल राज की बात है तो पूरा बिहार जानता है।