Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
newsbiharjharkhand8
1
News1 Bank of India ki taraf se antrashtriy Mahila Divas per Vishesh karykram #boi #mahiladiwas
Gaya Town CD Block, Gaya
| Mar 9, 2026
#boi
#mahiladiwas
#national
#others
#finance
MORE NEWS
बोले मरीज के परिजन #helth #पब्लिक #मगध #मेडिकल #गयाजी
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 7, 2026
जय माँ काली #gaya #bihar #bela #kali #kalimandir🙏❣️❣️ mandir
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 7, 2026
#Dungeswari Hill
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 7, 2026
जय श्री हरि 🌼
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 7, 2026
गया, 06 जून 2026, माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने बताया कि वर्ष 2022 से 2026 अबतक कुल 2490 सड़क दुर्घटना हुई है, वर्ष 2025 में 601 सड़क दुर्घटना हुई है, वर्ष 2026 ( जनवरी से मई) तक में 251 सड़क दुर्घटना हुए हैं। जिनमे हीट एंड रन के कुल 873 मामले हैं। माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गया जिला काफी बड़ा जिला है साथ ही जीटी रोड भी गया जिला में पड़ता है। गया पटना मुख्य मार्ग भी गया में ही है। सड़क दुर्घटनाएं की संख्या ज्यादा होती रहती है। उन्होंने कहा कि कई सारे ऐसे सड़क दुर्घटनाएं हैं जिनका मामला थाना में दर्ज नहीं हो पता है जिसके कारण उन मामलों को चिन्हित करने में कठिनाई होती है। उन्होंने निर्देश दिया है कि विभिन्न निजी एवं सरकारी अस्पतालों से भी सड़क दुर्घटनाएं का डाटा प्राप्त किया जाए ताकि वैसे सभी मामलों को भी प्राप्त करते हुए उन्हें सरकार की योजना से लाभान्वित किया जा सके। विगत दो मां पहले केंद्र सरकार द्वारा एक योजना लागू की गई है जिसमें यदि कहीं कोई सड़क दुर्घटना होती है तो उनका इलाज निशुल्क किया जाए और इलाज वाली शुल्क जिस अस्पताल में भर्ती होंगे उसे अस्पताल को सीधे परिवहन विभाग एवं केंद्र सरकार द्वारा उपचार का राशि मुहैया कराई जाएगी इसके लिए उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन सभी अस्पतालों का एनरोलमेंट करवाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में वैसे सभी स्पॉट चिन्हित है जहां लगातार सड़क दुर्घटना होती है, उन संबंधित स्पॉट के समीप सड़क सुरक्षा के पर्याप्त साइनेज लगाया जाए साथ ही पब्लिक अवेयरनेस भी करवाते रहें। सड़क दुर्घटना में जो गोल्डन आवर अर्थात सड़क हादसा के बाद 45 मिनट का जो वक्त होता है वह काफी गोल्डन आवर होता है। उस अवधि में घायल व्यक्ति को समुचित इलाज के अभाव के कारण ही उनकी मृत्यु होती है उस अवधि में उपचार होने से घायल व्यक्ति की जान बच सकती है। इसके लिए जो भी sop है उसका अच्छे से पालन करवाते हुए बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये। मगध मेडिकल अस्पताल में ट्रामा सेंटर को पूरी तरीके से फंक्शनल करवाने का निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने बैठक के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि शेरघाटी अस्पताल में भी ट्रामा सेंटर चालू करवाया जाए ताकि जीटी रोड पर यदि कहीं रोड एक्सीडेंट होते हैं तो मरीज को तुरंत इलाज करवाया जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए, ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की निरंतर समीक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि केवल सांसद एवं विधायक ही नहीं, बल्कि पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को भी सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन किया जाए तथा गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। डॉ. प्रेम कुमार ने गया शहर में अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टरों एवं बालू ढोने वाले वाहनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में ट्रैक्टर बिना निर्धारित मानकों एवं यातायात नियमों का पालन किए सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टरों तथा बालू ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग तथा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा दुर्घटना-प्रवण स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर सुधारात्मक कार्य किए गए हैं। मुख्य सड़कों पर सुरक्षित यातायात के लिए क्रॉसिंग पेंटिंग, रोड साइनेज, रम्बल स्ट्रिप, गति अवरोधक सहित अन्य सुरक्षा उपाय स्थापित किए गए हैं। पथ प्रमंडल संख्या-01, गया द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार ब्लैक स्पॉट वाले मार्गों पर रोड साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, जेबरा क्रॉसिंग एवं रोड डेलिनेटर लगाए गए हैं। टंक एरिया, जेल एरिया, दिनेश रोड सहित विभिन्न सड़कों पर रोड साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं तथा मस्तालिपुर, मेहता पेट्रोल पंप के समीप एवं शहर के अन्य स्थानों पर जेबरा क्रॉसिंग की व्यवस्था की गई है। बैठक में बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विवरण आई-रेड (I-RAD) पोर्टल पर दर्ज किया जाता है तथा प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर सड़क सुरक्षा कार्ययोजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी, गया द्वारा सूचित किया गया कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने के लिए सर्वेक्षण कराया गया है तथा जिले के 27 संभावित दुर्घटना स्थलों की पहचान कर प्रतिवेदन तैयार किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, अनधिकृत निर्माण, दुर्घटना संभावित स्थलों की निगरानी, हाईवे पेट्रोलिंग तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बैठक में यह भी बताया गया कि विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स (District Highway Safety Task Force) का गठन किया गया है, जो सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करेगा। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। माननीय विधायक बाराचट्टी ने कहा कि सहयोग शिविर में सड़क दुर्घटना के मामले आए हैं, इसमें लोगों के बीच जानकारी का अभाव है कि सड़क दुर्घटना के पश्चात सरकार द्वारा कैसे लाभ लेना है, कहां पर कौन कौन सा कागजात जमा करना है इसकी सूचना लोगों को उपलब्ध करवाया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना के पश्चात कैसे लाभ दिया जाए, आम जनता इसका कैसे लाभ ले इसकी जागरूकता अभियान चलाया जाए। माननीय विधायक अतरी ने कहा कि परिवहन विभाग के तरफ से एक हेल्पडेस्क संचालित किया जाए साथ ही हेल्प डेस्क का मोबाइल नंबर भी आमजनों के बीच प्रसारित कराया जाए। उन्होंने कहा कि टेउसा बाजार में काफी जाम की समस्या रहती है, बड़े वाहन को दिन में प्रवेश करने से रोका जाए ताकि आम जनता को जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा गया से खिजर सराय जाने वाले रास्ते में विशेष कर गया इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप पर्याप्त संख्या में साइन बोर्ड लगाया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि समाहरणालय कैंपस में ही परिवहन विभाग की ओर से हेल्प डेस्क काउंटर संचालित करवाने का निर्देश दिए हैं। जिसमें सड़क दुर्घटना से संबंधित जितने भी मामले आएंगे वहां आम जनता अपनी कागजात को जमा कर सकेंगे एवं आम जनता हेल्पलेस काउंटर से सड़क दुर्घटना के पश्चात राज्य सरकार की योजना का कैसे लाभ लेंगे इत्यादि संबंधित जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी नीमचक बथानी को निर्देश दिए हैं कि टेउसा बाजार में दिन में बड़े वाहन नही जाए, इसे सुनिश्चित करवाये। माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यातायात नियमों को पालन करवाया जाए। कोई भी वाहन अपने क्षमता से अधिक सवारी को नही बैठाए, इसे लगातार जांच करवाते रहे। सड़क पर कही भी बालू का ढेर नही रहे, इसे खनन विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करे। बालू घाटों से निकल रहे बालू लदे वाहनो को ढक कर ही परिचालन हो, सड़क पर एवं सड़क किनारे बालू बिखरा नही रहे, इसे भी देखते रहे। डीएम ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि बालू घाटों के समीप वाले सड़को की सफ़ाई करवाये, सड़को पर बिखरे बालू को सफ़ाई करवाये, सफाई में खर्च होने वाली राशि खनन विभाग के माध्यम से बालू घाटों के संवेदक से लिये जाएंगे। माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस भी सड़क पर पूर्व से लाइट लगे हुए है, वह सभी लाइट रात्रि अवधि में जले, इसे सुनिश्चित करवाये, जो लाइट बंद पड़े है, तो ठीक करवाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटना कम हो सके। बैठक में माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा, माननीय विधायक गुरुआ, माननीय विधायक बाराचट्टी, माननीय विधायक अतरी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, आरटीओ मगध प्रमण्डल, उप विकास आयुक्त, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा के सभी माननीय सदस्य गण, ज़िला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे। Transport Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar
Gaya, Bihar | Jun 7, 2026