सुल्तानपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने महुआरिया रोड से 26 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश
कोतवाली नगर की पुलिस ने शहर के महुआरिया रोड पर स्थित शिव शक्ति मैरिज लान से करौंदिया निवासी मोनू निषाद पुत्र बबलू निषाद को 26ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा अभियुक्त मोनू के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।जहां से अभियुक्त मोनू को जेल भेज दिया गया है।