सेवढ़ा: ग्राम ऊचिया में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड एडिशनल एसपी हुकुम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Seondha, Datia | May 3, 2026 ग्राम ऊचिया मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड एडिशनल एसपी हुकुम सिंह यादव का रविवार शामको उनके पैतृक गांव उचिया में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सलामी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।