सांसद श्रीमती Sandhya Ray संध्या राय ने आज बसई में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा ग्राम उर्दना में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों में भाग लिया।
सांसद ने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है और सभी नागरिकों को पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #मध्यप्रदेश
46 views | Datia, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026