मंडला: औढ़ारी गांव में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू, युवाओं ने दिया स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 ग्राम औढ़ारी में शिक्षा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के तहत, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर एवं पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंडला।