कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में रविवार को पत्रकार संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पिहोवा के तलहेड़ी गांव में कवरेज के दौरान पत्रकार गगन सांगर के साथ केयूके थाने के SHO समेत अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मा*रपीट, हाथापाई और बदसलुकी के मामले पर रोष जताया गया। पत्रकार संगठनों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सोमवार को SP कार्यालय के बाहर दो घंटे का सांकेतिक धरना देने का फैसला लिया
Thanesar, Kurukshetra | Aug 23, 2026