मेहदावल: SIR में गड़बड़ी, पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, मेंहदावल तहसील में प्रदर्शन
मेंहदावल, संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने SIR में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक की घटनाओं तथा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को मेंहदावल तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधि