विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल में सांसद ने 50 से अधिक बेटियों को शादी का लहंगा भेंट किया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सौंपा
विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल में 50 से अधिक बेटियों को सांसद ने भेंट किया शादी का लहंगा, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने सौंपी भेंट। सांसद द्वारा जनसेवा की भावना के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी में मदद का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में विष्णुगढ़ प्रखंड के भाजपा पूर्वी मंडल में 50 से अधिक बेटियों को विवाह के अवसर पर उपहार में लहंगा भेंट किया।