सादाबाद: नगला शेखा के बंबे में गिरा ट्रैक्टर, किसान का परिवार भी था बैठा, ग्रामीणों ने बचाई जान
सिकर्रा निवासी किसान खेत से मूंग की फसल कटवाकर बोरों में भरकर घर ले जा रहे थे। जब ट्रैक्टर नगला शेखा पुल के पास पहुंचा तो एक बाइक को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे रजवाहे में जा गिरी। ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने सबसे पहले ट्रॉली में बैठे बच्चों और किसान यादराम सिंह व उनकी पत्नी को पानी से बाहर निकाला।