विदिशा: ग्राम मडिया धामनोद में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर खाया, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
सोमवार को हैदरगढ़ थाना के ग्राम मडिया धामनोद निवासी 85 वर्षीय जसवंत सिंह लोधी ने अज्ञात कारण के चलते अपने खेत पर जहर का सेवन कर लिया। परिवार के सदस्यो ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें विदिशा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,दोपहर 12:30 बजे लगभग इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, सोमवार शाम 5 बजे के लगभग पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।