जौनपुर: धनियामऊ के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 46 वर्षीय विनय कुमार गौतम की मौत हो गई। जलालपुर थाना क्षेत्र के व्यासपुर गांव के रहने वाले विनय कुमार सुबह अपनी बहन के घर से बाइक पर लौट रहे थे। जैसे ही वह धनियामऊ के पास हाईवे पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।