ठाकुरद्वारा: भगतपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में यातायात नियमों के बारे में लोगों को किया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु "मिशन रोड सेफ्टी" के अंतर्गत चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दृष्टिगत थाना भगतपुर पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत ई-रिक्शा के चालकों/मालिकों का सत्यापन कर, ई-रिक्शा चालको को यातायात नियमों से अवगत कराते हुये, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया