देहरादून: उत्तराखंड राजभवन देहरादून में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन,राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की शिरकत
शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे उत्तराखंड राजभवन देहरादून में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। राज्यपाल ने भारतीय तट रक्षक के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. कृपा नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक ’बियॉन्ड पॉलीएंड्री- चेंजिंग प्रोफाइल ऑफ एन एथनिक हिमालयन ट्राइब’ का विमोचन किया ।