देहरादून: ANTF की टीम ने बसंत विहार और कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
शनिवार दोपहर 2.30 बजे एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश पर ANTF देहरादून की टीम ने बसंत विहार और कोतवाली पटेल नगर देहरादून क्षेत्र अंतर्गत स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमिताएं पाए जाने पर दो नशा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपए के चालान भी किए गए।