देहरादून: BJP राष्ट्रीय परिषद की बैठक को लेकर BJP प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा- बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा
बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला का कहना है कि बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर कितना बढ़ाया जा सकता है साथ ही प्रदेश से लेकर जिले, मंडल, बूथ एवं पन्ना इकाइयों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर जानकारी साझा करने को लेकर चर्चा होगी।