अशोक नगर: पाकोन गांव में खेत में दवा छिड़काव के दौरान कुएं में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत
अशोकनगर जिले के पाकोन गांव में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए सगे भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत हो गई। 19 वर्षीय आकाश यादव और 17 वर्षीय नेहा यादव देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खेत पहुंचकर तलाश की। कुएं में नेहा का शव तैरता मिला, जबकि एसडीआरएफ ने तलाशी के दौरान आकाश का शव मिट्टी में फंसा हुआ बरामद किया।